Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
उत्तरकाशी: विकट परिस्थितियों में इंसान ही इंसान के काम आता है। इस कथन को उदाहरण के तौर पर पेश किया है उत्तरकाशी के भटवाड़ी निवासी विनीता रावत (Block pramukh vinita rawat) ने। वैसी ही पहाड़ की महिलाओं ने हर मुश्किल में, हर विकट परिस्थिति में अपना हाथ आगे बढ़ाया है। इस वक्त कोरोना का खतरा पूरे विश्व में मंडरा रहा है, सब लोग दहशत में हैं। भारत में यह तेजी से फैल रहा है। उत्तराखंड राज्य में भी इसका प्रकोप दिख रहा है। इसको और न फ़ैलने देने के सब तरीके अपनाए जा रहे हैं। पुलिस विभाग ने बॉर्डर सील कर दिए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने सैंकड़ो लोगों का कोरोना टेस्ट किया है। सभी संदिग्धों को आइसोलेशन वॉर्ड्स में रखा जा रहा है। कोरोना के बढ़ते केस को देख कर भविष्य में और अधिक आइसोलेशन वॉर्ड्स ज़रुरत पड़ सकती है। कोरोना के बीच हो रही जीवन और मृत्यु की जंग में भटवाड़ी ब्लॉक प्रमुख विनीता रावत ने मदद का हाथ आगे बढ़ाया है। आगे पढ़िए