Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
हरिद्वार: आपने निज़ामुद्दीन में हुई तब्लीगी मरकज के बारे में तो सुना ही होगा। इस मरकज में शामिल होने के बाद कई लोग ऐसे घूम रहे हैं जैसे भारत भ्रमण पर निकले हों। सच है मगर कड़वा है..सरकार के आदेशों के बाद भी उनकी अवहेलना करने वालों में कुछ लोग उत्तराखंड से भी मौजूद थे। एक रिपोर्ट कहती है कि उत्तराखंड के तकरीबन 280 लोग देश-दुनिया में हुई अलग अलग जमात में शामिल होने पहुंचे थे। फिलहाल पुलिस उन तमाम लोगों का रिकॉर्ड्स निकाल रही है और संदिग्धों को पकड़-पकड़ कर क्वारंटाइन कर रही है। अभी हाल ही में लखनऊ से देहरादून आ रहे 14 लोगों को पुलिस (haridwar police) ने हरिद्वार में ही पकड़ कर क्वारंटाइन कर दिया है। आशंका है कि ये सब लोग भी दिल्ली के निजामुद्दीन की मरकज में शामिल हुए थे। फिलहाल पुलिस विभाग इनकी ट्रेवल हिस्ट्री जुटाने में लगा पड़ा है। आगे भी पढ़िए चौंकाने वाली बातें