Advertisement
ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
हल्द्वानी: लॉकडाउन (Uttarakhand lockdown) के बीच 29 मार्च 2020, राज्य सरकार ने एक आदेश जारी किया। जिसमें 31 मार्च को गाड़ियों को राज्य के भीतर चलने की अनुमति दिए जाने की बात हुई थी। उत्तराखंड के दूसरे जिलों समेत हल्द्वानी में जमा लोग भी खुश हो गए। सोचा अब अपना गांव देखना नसीब होगा। लेकिन कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए सरकार ने अपना फैसला तुरंत ही वापस ले लिया था। अगले ही दिन गाड़ियों की आवाजाही बंद रखने का आदेश आ गया। जागरण की खबर के मुताबिक हल्द्वानी में जमा लोगों के सब्र का बांध टूट गया। गुस्साए लोग पुलिस से भिड़ गए। खरी-खोटी भी सुनाई। मजबूरी में पुलिस को भी सख्ती करनी पड़ी। अब पूरा मामला जान लेते हैं। 31 मार्च को राज्य में परिवहन की छूट देने का आदेश जारी हुआ था। जिसके बाद रविवार को लोग किसी तरह हल्द्वानी पहुंच गए थे। आगे पढ़िए