उत्तराखंड लॉकडाउन: पहाड़ में ऐसे वक्त बिता रहे हैं लोग, RJ काव्य का ये वीडियो आप भी देखिए

ये वीडियो तैयार किया है रेडियो चैनल रेड एफएम के आरजे काव्य (RJ Kaavya) ने। इस वीडियो के जरिए आप गढ़वाल और कुमाऊं की अलग-अलग तस्वीरें देखेंगे और जानेंगे कि किस तरह से लोग पहाड़ों में अपना वक्त बिता रहे हैं।
Advertisement ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
Coronavirus Uttarakhand: Coronavirus Uttarakhand:RJ kavya talking about uttarakhand lockdown
Image: Coronavirus Uttarakhand:RJ kavya talking about uttarakhand lockdown

बागेश्वर: लॉकडाउन...यकीनन आप भी इसके जल्द खत्म होने का इंतजार कर रहे होंगे। हम भी कर रहे हैं, पर ये बात तो आपको भी माननी पड़ेगी कि लॉकडाउन ने हमें छोटी-छोटी खुशियों का महत्व अच्छी तरह समझा दिया है। घर से, परिवार से आपका जुड़ाव तो होगा, लेकिन इनके साथ की अहमियत क्या है, ये आप अब अच्छी तरह समझने लगे होंगे। लॉकडाउन में पहाड़ के अलग-अलग हिस्सों में लोग क्या कर रहे हैं, इस पर तैयार एक शानदार वीडियो आपको दिखाएंगे। वीडियो तैयार किया है रेडियो चैनल रेड एफएम के आरजे काव्य (RJ Kaavya) ने। आरजे काव्य ने रेड एफएम के जरिए उत्तराखंड की संस्कृति को प्रमोट करने का काम कर रहे हैं। इन्होंने ‘एक पहाड़ी ऐसा भी’ शो को नई पहचान दी और अब अपने यू-ट्यूब चैनल उत्तर का पुत्तर के जरिए पहाड़ की बातें कर रहे हैं। इस वीडियो में गढ़वाल और कुमाऊं की दो तस्वीरें आप देखेंगे। आगे देखिए वीडियो

यह भी पढ़ें - देवभूमि में है राज्यवर्धन सिंह राठौड़ का ससुराल, RJ काव्य को बताई देहरादून IMA की यादें..देखिए
पहली तस्वीर रुद्रप्रयाग जिले की है। जहां शिक्षक आशीष डंगवाल ने पहाड़ का हाल बयां किया। बोर्ड स्टूडेंट के लिए जरूरी जानकारी भी दी। आशीष डंगवाल पहाड़ के वही शिक्षक हैं, जिन्हें उत्तरकाशी के भंकोली में शानदार विदाई मिली थी। आशीष पहाड़ के छात्रों की बेहतरी के साथ-साथ संस्कृति को सहेजने का काम भी कर रहे हैं। कुमाऊं का हाल आप महिपाल भरारा से जान सकते हैं। महिपाल बागेश्वर में रहते हैं। वीडियो के जरिए उन्होंने बागेश्वर नगर निगम की अच्छी पहल के बारे में बताया। साथ ही लॉकडाउन की खूबियां भी गिनाईं। लॉकडाउन खत्म होने तक हम क्या-क्या सीख चुके होंगे, ये भी बताया। कोरोना को हराने के लिए राज्य सरकार क्या कर रही है, प्रवासियों का ध्यान कैसे रख रही है, ये भी जानने का मौका मिलेगा। आगे देखिए वीडियो

यह भी पढ़ें - पहाड़ के राघव जुयाल..बॉलीवुड नहीं जाते तो ऋषिकेश में गाइड होते, RJ काव्य को बताई कई बातें..देखिए
चलिए अब फटाफट काव्य (RJ Kaavya) का ये वीडियो देख लेते हैं। इसके जरिए आपको नई बातें पता चलेंगी। वीडियो कैसा लगा, हमें जरूर बताएं, साथ ही लॉकडाउन के दौरान आपने क्या नया सीखा इसके बारे में भी बताएं।

  • Youtube सब्सक्राइब करें: