Advertisement
No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..
Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखँड में लॉकडाउन है...इंसान घरों में कैद हैं लेकिन जानवर बिंदास होकर सड़कों पर घूम रहे हैं। लॉकडाउन के बीच उत्तराखंड में कई वीडियो वायरल हो चुके हैं। कभी हिरणों का झुंड गलियों में उतर आता है, कभी हरिद्वार के हरि की पैड़ी में हाथी आ जाते हैं और अब एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि हम इस बात की पुष्टि नहीं करते लेकिन सोशल मीडिया पर चल रही खबरों के मुताबिक ये वीडियो देहरादून के डोईवाला का है। वीडियो में दिख रहा है कि एक विशालकाय हाथी एक कॉलोनी में आता है और मदमस्त हो कर घूम रहा है। इस बीच कुछ लोग अपनी छत पर खड़े होकर हाथी का वीडियो बना रहे हैं। असल वीडियो देखने का रोमांच तो उस वक्त है. जब हाथी के आगे एक बाइक वाला आ जाता है। हालांकि कुछ लोग इसे पुराना वीडियो भी बता रहे हैं इसलिए हम कह रहे हैं कि हम इस वीडियो की पुष्टि नहीं करते। आगे देखिए वीडियो