Advertisement
Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!
Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast
Example Ads Media
अल्मोड़ा: उत्तराखंड में आयी मुसीबतों और टेंशन के बीच से पहाड़ियों से दिल को राहत देने वाली खबर आई है। जब पूरा देश लॉकडाउन से गुजर रहा है और सरकार जनता ये उम्मीद कर रही है कि इस निर्देश का उल्लंघन न हो, तो इस उम्मीद पर पहाड़ी जिलों के लोग खरे उतरे हैं। हमने लॉकडाउन के उल्लंघन को लेकर काफी खबरे पढ़ीं है, लोगों की गिरफ्तारी के भी मामले सामने आए हैं। इन पहाड़ी क्षेत्रों के लोगों ने जागरूकता के मामले में सबको पछाड़ दिया है और उदाहरण पेश किया है। लोगों का जागरूक रहना बेहद ज़रूरी है ये साबित किया है पर्वतीय इलाकों में रह रहे लोगों ने। वहीं दूसरी ओर नियमों के उल्लंघन में उधमसिंह नगर कुल 106 केस के साथ सबसे आगे रहा। अर्थात यहां 31 मार्च तक कुल 106 एफआईआर दर्ज हुई हैं। आगे हम आपको अकेले कुमाऊं मंडल के 24 मार्च से 31 मार्च तक के आंकड़े दिखा रहे हैं। देखिए