कोरोना वायरस: उत्तराखंड में लिया जा सकता है बड़ा फैसला, शुरु हुई कैबिनेट मीटिंग

उत्तराखंड कैबिनेट मीटिंग शुरू हो गई है और इस मीटिंग में उत्तराखँड के हित में एक बड़ा फैसला लिया जा सकता है। पढ़िए पूरी खबर
Advertisement ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
Trivendra singh rawat: meeting of trivendra cabinet today
Image: meeting of trivendra cabinet today

देहरादून: केंद्र सरकार ने सांसदों की सैलरी में कटौती का अध्यादेश जारी कर दिया है। नए प्रावधान के अनुसार सांसदों का वेतन एक साल के लिए 30 फीसदी कम किया गया है। केंद्र सरकार की तर्ज पर उत्तराखंड में भी सभी विधायकों की विधायक निधि और सैलरी में कटौती की जा सकती है। जो पैसा बचेगा वो कोरोना के खिलाफ जंग और चिकित्सीय जरूरतों को पूरा करने पर खर्च किया जाएगा। आज मुख्यमंत्री आवास पर मंत्रिमंडल की अहम बैठक होने वाली है। जिसमें केंद्र सरकार के फैसले पर चर्चा होगी। इसके साथ ही उत्तराखंड में सैलरी कटौती की व्यवस्था लागू करने पर मुहर लग सकती है। बीजेपी विधायक गणेश जोशी ने भी ऐसे संकेत दिए हैं। उनके अनुसार कैबिनेट मीटिंग में विधायकों की सैलरी कटौती को लेकर बड़ा फैसला हो सकता है।

यह भी पढ़ें - अभी अभी: उत्तराखंड में कोरोना मरीजों का आंकड़ा बढ़ा..एक और जमाती कोविड-19 पॉजिटिव
बीजेपी विधायक गणेश जोशी ने साथ ही कहा कि आज कोरोना से देश को बचाने के लिए संसाधनों की जरूरत है। केंद्र ने सांसदों की सैलरी में 30 फीसदी की कटौती का फैसला लिया है। अगर ऐसा उत्तराखंड में भी होता है, तो ये स्वागत योग्य कदम होगा। कोरोना महामारी से लड़ने के लिए पूरा देश एकजुट है। हर कोई अपनी सुविधा के अनुसार अपना योगदान दे रहा है। राज्य के विधायकों को भी ऐसा करना चाहिए। अब सब राज्य सरकार के ऊपर है। राज्य सरकार विधायकों की सैलरी कटौती पर गंभीरता से विचार कर रही है। इस बारे में आखिरी फैसला कैबिनेट मीटिंग में लिया जाएगा। फिलहाल देखना है कि कैबिनेट मीटिंग में क्या क्या फैसले होते हैं।