Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
देहरादून: देश के अलग-अलग राज्यों से लौटे जमाती उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण का बड़ा जरिया बन चुके हैं। देहरादून, नैनीताल, ऊधमसिंहनगर और हरिद्वार में कई जमाती कोरोना पॉजिटिव मिले। राज्य से जमात में जाने वालों की तादाद एक हजार से ज्यादा बताई जा रही है। मुख्यमंत्री की अपील और डीजीपी की चेतावनी के बाद कई जमातियों ने प्रशासन के सामने सरेंडर कर दिया, लेकिन जो लोग अब भी छिपे हुए हैं। इन्हें लेकर राज्य सरकार कठोर कदम उठाने जा रही है। आज होने वाली कैबिनेट मीटिंग में तब्लीगी जमात से लौटे जमातियों को लेकर अहम फैसला हो सकता है। बैठक में प्रदेश में बढ़ रहे कोरोना वायरस के पीड़ित मरीजों और व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने पर चर्चा की जाएगी। साथ ही जमात से लौटे जो जमाती प्रशासन के सामने नहीं आ रहे हैं, उनके खिलाफ भी राज्य सरकार कठोर कदम उठा सकती है।