Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
देहरादून: लग रहा है कि उत्तराखंड सरकार कोरोना को रोकने के लिए हर संभव कोशिशों में जुटी है। आज के लिए राहत की बात ये है कि उत्तराखंड में एक भी कोरोना पॉजिटिव केस सामने नहीं आया है। आपको बता दें कि कल तक उत्तराखंड में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 35 हो गई थी। ऐसे में डर था कि कुछ जगहों पर कहीं कोरोन कम्युनिटी ट्रांसफर में न बदल जाए। सरकार और प्रशासन पूरी तरह से एक्टिव हैं और कोरोना को रोकने के लिए हर संभव कदम उठा रहे हैं। कुछ इलाके सील कर दिए गए हैं और लोगों को वहां से निकलने से एकदम मना कर दिया गया है। इस बीच आज ही ये लेटेस्ट रिपोर्ट सामने आई है। आगे हम आपको हर जिले के आंकड़े दिखा रहे हैं और साथ ही आपको स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी लेटेस्ट हेल्थ बुलेटिन भी दिखा रहे हैं। देखिए आगे