Advertisement
No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..
Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.
Example Ads Media
देहरादून: देहरादून की निरंजनपुर सब्जी मंडी...माना जाए तो ये देहरादून की सबसे बड़ी सब्जियों में टॉप पर आती है। देखा जा रहा है कि यहां लोग लगातार सब्जियां खरीदने के लिए आ रहे हैं। ऐसे में लोगों की सुरक्षा का ध्यान रखना सबसे ज्यादा जरूरी है। इस वजह से देहरादून की निरंजनपुर सब्जी मंडी में सैनेटाइजिंग टनल लगाई गई है। सैनिटाइजिंग टनल किस तरीके से काम करती है, आइए आपको बताते हैं। सबसे खास बात ये है कि इस टनल के भीतर चंद सेकंड में ही शरीर सेनेटाइज हो जाता है। मतलब टनल के भीतर जाइए और फ्रेश होकर दूसरी तरफ से बाहर निकलिए। इस टनल से 1000 लोगों को प्रतिदिन सैनिटाइज करते हुए निकाला जा सकता है। बताया जा रहा है कि देहरादून के अलावा रुद्रपुर और हल्द्वानी सब्जी मंडियों में भी सैनिटाइजिंग टनल तैयार हो रही हैं। आगे पढ़िए इस सैनिटाइजिंग टनल की खास बातें..वीडियो भी देखिए