हरिद्वार: कोरोना से जंग में नन्हें हाथ बड़े मददगार साबित हो रहे हैं। मदद की भावुक कर देने वाली ऐसी ही एक तस्वीर हल्द्वानी से सामने आई। जहां स्वर्गीय सब-इंस्पेक्टर माया बिष्ट की याद में उनकी 7 वर्षीय बेटी ने पीएम राहत कोष में 5100 रुपये का चेक जमा कराया। नन्हीं स्नेहा ने बीजेपी के जिलाध्यक्ष को धनराशि का चेक सौंपा। स्नेहा बिष्ट का परिवार नैनीताल जिले के लालकुआं में रहता है। स्नेहा नैनताल जिले की तेजतर्रार दरोगा स्व. माया बिष्ट की बेटी हैं। दरोगा माया बिष्ट की गिनती सूबे के काबिल युवा अफसरों में होती थी। वो कई बेटियों के लिए प्रेरणा का स्त्रोत बनीं। उन्होंने पहाड़ की बेटियों को पुलिस सेवा में जाने के लिए प्रेरित किया। आज माया बिष्ट हमारे बीच होतीं तो अपने दूसरे साथियों की तरह कोरोना वॉरियर बन देश की सेवा में जुटी होतीं। अपनी नन्हीं बेटी को बड़ा होते देख पातीं, पर अफसोस कि ऐसा हो ना सका।