Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
बागेश्वर: अकेले देहरादून में अब कोरोनावायरस के 24 मामले सामने आ चुके हैं। उत्तराखंड में कोरोनावायरस पॉजिटिव मरीजों की संख्या 46 हो गई है। कल ही देहरादून में कोरोनावायरस के दो पॉजिटिव के सामने आए थे। दोनों ही मरीज देहरादून की आजाद नगर कॉलोनी के रहने वाले थे। इसके साथ ही पुलिस ने आजाद नगर कॉलोनी को भी पूरी तरीके से सील कर दिया है। आजाद नगर कॉलोनी के चारों तरफ पुलिस तैनात कर दी गई है। दोनों लोगों के संपर्क में आए 21 लोगों को होम क्वारेंटाइन किया गया है। वास्तव में देहरादून में जिस तरीके से कोरोनावायरस के पॉजिटिव मामले बढ़ते जा रहे हैं वह शासन और प्रशासन के लिए चिंता का सबब बन रहे हैं। देहरादून की आजाद नगर कॉलोनी को भी हॉटस्पॉट घोषित करने की तैयारी है। आइए अब एक नज़र उत्तराखंड के अलग अलग जिलों में कोरोना पॉजिटिव आंकड़ों पर डालते हैं। आगे देखिए