कोरोना वायरस: देहरादून में कम्युनिटी सर्विलांस का दूसरा चरण शुरू, 12 संदिग्ध मिले

एक-एक कर बढ़ रहे कोविड-19 के नए मामलों से देहरादून प्रशासन सख्ती से निपट रहा है। यहां कम्युनिटी सर्विलांस का दूसरा चरण शुरू हो चुका है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर रही हैं...
Advertisement No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..

Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.

Example Ads Media
Dehradun CoronaVirus: 12 corona suspect found in Dehradun
Image: 12 corona suspect found in Dehradun

देहरादून: राजधानी देहरादून...एक वक्त था जब ये जगह खूबसूरत वादियों, वैज्ञानिक और शिक्षण संस्थानों के लिए जानी जाती थी, पर मार्च की शुरुआत होते-होते सब बदल गया। अब देहरादून कोरोना का रेड जोन है। यहां कोरोना के 24 पॉजिटिव केस मिले हैं। एक-एक कर बढ़ रहे कोविड-19 के नए मामलों से देहरादून प्रशासन सख्ती से निपट रहा है। जागरण की खबर के मुताबिक देहरादून में कम्युनिटी सर्विलांस का दूसरा चरण शुरू हो चुका है। सर्वे के तहत सोमवार को 75 हजार से ज्यादा लोगों के स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी जुटाई गई। जिनमें से 12 लोगों में कोरोना जैसे लक्षण मिले। दूसरे चरण के तीन दिनों के भीतर 1 लाख 7 हजार 151 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की जा चुकी है। इस दौरान 46 लोगों में कोरोना जैसे सिंप्टम्स नजर आए। ये लोग स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में हैं।

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड में राहत..आज नहीं मिला कोई नया मरीज..देखिए लेटेस्ट रिपोर्ट
देहरादून में कोरोना के ज्यादातर पॉजिटिव केस जमातियों और उनके परिजनों से जुड़े हैं। यहां इलाज के बाद 5 जमाती ठीक हो चुके हैं। दून में कम्युनिटी सर्विलांस कोरोना की रोकथाम में मददगार साबित हो रहा है। इस टीम में शिक्षक, आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता शामिल हैं। ये टीमें उन लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही हैं, जिन्होंने खांसी-जुकाम की दवा ली है। स्वास्थ्यकर्मियों ने हर जानकारी जुटाकर मुख्य चिकित्साधिकारी को भेजी है। देहरादून में जमाती से लौटे लोग ही नहीं उनके बैंक खाते भी पुलिस के रडार पर हैं। सूत्रों के अनुसार पुलिस दिल्ली में तब्लीगी जमात से जुड़े जमातियों के खातों की जांच की तैयारी कर रही है। उत्तराखंड में दिल्ली जमात में शामिल हुए 1436 लोगों की पहचान की जा चुकी है। डीआईजी लॉ एंड ऑर्डर अशोक कुमार ने कहा कि दिल्ली पुलिस जमात से जुड़े आर्थिक पहलुओं की जांच कर रही है। अगर इस बारे में संपर्क किया जाएगा तो हम जरूरी कदम उठाए जाएंगे।