Advertisement
No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..
Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.
Example Ads Media
उधमसिंह नगर: उत्तराखंड से एक दिलचस्प खबर सामने आई है। खेत में जंगली बिल्ली से दिखने वाले चार शावक मिले हैं। उन शावकों को देखकर पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और लोगों का कहना है कि यह चारों तेंदुए के शावक हैं। जी हां खबर उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले से है जहां जसपुर में गन्ने के खेत की झाड़ी के पास 1 गड्ढे में चार शावक मिले हैं। स्थानीय लोगों की मानें तो यह तेंदुए के शावक है। उधर वन दरोगा अनिल चौहान का कहना है उन्हें व्हाट्सएप पर यह तस्वीर मिली थी और लग रहा है कि यह जंगली बिल्ली के बच्चे हैं। उनका कहना है कि जांच करने के बाद ही कुछ बातें साफ हो पाएंगी। फिलहाल पूरे के पूरे गांव में यह खबर चर्चा का विषय बनी हुई है। अब खबर भी जान लीजिए। आगे पढ़िए