उत्तराखंड ने कोरोना वायरस को बेहतर तरीके से मात दी है। यहां ग्रीन जोन (coronavirus green zone uttarakhand) फिलहाल 8 हैं...इन्हें राहत मिलना तय है। देखिए कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने क्या कहा है।
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers
A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.
Example Ads Media
Image: coronavirus green zone uttarakhand eight district
देहरादून: उत्तराखंड के लिहाज से अच्छी खबर है। यह बात तो आप जानते ही होंगे कि उत्तराखंड में इस वक्त 8 जिले ऐसे हैं जिन्हें ग्रीन जोन (coronavirus green zone uttarakhand) में रखा गया है। ऐसे में इन जिलों को 3 मई के बाद राहत मिलना तय माना जा रहा है। कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक का कहना है कि 3 मई के बाद ग्रीन जोन जिलों को राहत मिलेगी। लेकिन इसके साथ नियमों का पालन भी करना होगा। अगर नियमों का पालन नहीं हुआ, तो लॉकडाउन लग सकता है। वीडियो हम आपको आगे दिखा रहे हैं। इस बीच देख जाए तो उत्तराखंड में एक और जिला ग्रीन जोन में शामिल होने वाला है। अल्मोड़ा जिले की बात करें तो यहां 18 दिन से कोरोनावायरस का कोई नया के सामने नहीं आया है। अच्छी बात यह है कि यहां जो एकमात्र कोरोनावायरस का मरीज था वह भी ठीक हो चुका है। कुल मिलाकर देखें तो उत्तराखंड में 8 जिले ऐसे हैं जो ग्रीन जोन में हैं। आगे पढ़िए जिलों के नाम
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड के 3 जिलों में 11 हॉट स्पॉट, यहां 3 मई के बाद भी जारी रह सकती है सीलिंग
कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक का कहना है कि सरकार क्रमबद्ध तरीके से लॉकडाउन खोलने का विचार कर रही है। अब सवाल ये है कि वो जिले कौन कौन से हैं। रुद्रप्रयाग, पौड़ी गढ़वाल, उत्तरकाशी, चमोली, टिहरी गढ़वाल, पिथौरागढ़, चंपावत, बागेश्वर जिलों को पहले ही ग्रीन जोन (coronavirus green zone uttarakhand) घोषित कर दिया गया है। और अब इस लिस्ट में जल्द ही एक और जिला शामिल होने वाला है। अल्मोड़ा भी ये जंग जीतने वाला है। फिलहाल कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक का क्या कहना है..ये भी देखिए।