उत्तराखंड के इस जिले से मिली गुड न्यूज..7 में से 5 कोरोना मरीज एकदम ठीक

हरिद्वार जिले में अब तक कुल मिलाकर 7 कोरोनावायरस पॉजिटिव मरीज थे। इनमें से 5 मरीज एकदम ठीक हो चुके हैं।
Advertisement Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of

Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.

Example Ads Media
Coronavirus in Uttarakhand: 5 of 7 coronavirus positive patients recovered in haridwar
Image: 5 of 7 coronavirus positive patients recovered in haridwar

हरिद्वार: उत्तराखंड के किस जिले में अच्छी खबर दी है। दुनिया भर में कोरोनावायरस संक्रमण की खबरों के बीच उत्तराखंड भी अछूता नहीं है। यह बात आपको पता होगी कि उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में अब तक कुल मिलाकर 7 कोरोनावायरस पॉजिटिव मरीज थे। इन 7 कोरोनावायरस पॉजिटिव मरीजों में से 5 मरीज एकदम ठीक हो चुके हैं। हरिद्वार के मेला अस्पताल से आज दो और कोरोना संक्रमित मरीजों को घर भेज दिया गया है। सीएमओ डॉ. सरोज नैथानी ने अस्पताल का निरीक्षण किया और इसके बाद दोनों मरीजों को रिलीव किया। बताया जा रहा है कि इनमें से एक महिला रुड़की के मानकपुर माजरा की रहने वाली हैं। वहीं, दूसरा युवक हाथरस का मजदूर है। आपको बता दें कि उत्तराखँड में अब तक कुल 52 लोगों में कोरोना वायरस पॉजिटिव पाया गया है। आगे देखिए हर जिले के आंकड़े...

यह भी पढ़ें - कोरोनावायरस: ऋषिकेश सीमा पर 24 घंटे अलर्ट पुलिस, अब जबरदस्ती घुसे तो खैर नहीं!
(Coronavirus in uttarakhand)
अल्मोड़ा में कोरोना पॉजिटिव केस- 01
देहरादून में कोरोना पॉजिटिव केस- 28
हरिद्वार में कोरोना पॉजिटिव केस- 07
नैनीताल में कोरोना पॉजिटिव केस- 11
पौड़ी में कोरोना पॉजिटिव केस- 01
उधमसिंहनगर में कोरोना पॉजिटिव केस- 04
बागेश्वर में कोरोना पॉजिटिव केस- 00
चंपावत में कोरोना पॉजिटिव केस- 00
चमोली में कोरोना पॉजिटिव केस- 00
पिथौरागढ़ में कोरोना पॉजिटिव केस - 00
रुद्रप्रयाग में कोरोना पॉजिटिव केस- 00
टिहरी में कोरोना पॉजिटिव केस- 00
उत्तरकाशी में कोरोना पॉजिटिव केस- 00