Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
रामनगर: लॉकडाउन के कारण सभी मनुष्य अपने-अपने घरों के अंदर कैद हो रखे हैं और जानवर बेखौफ खुलेआम बाहर घूम रहे हैं। उत्तराखंड में जानवरों के बाहर खुले घूमने की खबरें आजकल खूब पढ़ने को मिल रही होंगी। कई जानवर मनुष्यों के लिए घातक साबित हो रहे हैं ऐसे में लोगों के दिलों में डर बैठ रखा है। वाहनों और मनुष्यों की आवाजाही बन्द होने से वन्यजीव जंगलों से बाहर निकल रहे हैं और मनुष्य की बस्तियों की तरफ जा रहे हैं। इन दिनों गुलदारों का दबदबा भी मनुष्य बस्तियों की तरफ देखने को मिल रहा है। ऐसी ही एक खबर रामनगर से आई है। रामनगर के कानिया गांव में एक खंडहर के अंदर से गुलदार के तीन शावकों के मिलने के बाद ग्रामीणों के बीच कोहराम मच गया। फिलहाल वन विभाग के चिकित्सकों द्वारा तीनों शावकों का स्वास्थ परीक्षण हुआ जिसमें तीनों स्वस्थ पाए गए। आगे पढ़िए..