जिस महिला में कोरोना वायरस पॉजिटिव पाया गया है उसके पति को हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में क्वारेंटाइन किया गया है।
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
हल्द्वानी: ये बात आप जानते ही होंगे उत्तराखंड के ऋषिकेश स्थित एम्स अस्पताल में बीते 48 घंटों के भीतर 2 लोगों में कोरोनावायरस संक्रमण पाया गया है। पहले नर्सिंग ऑफिसर में कोरोना संक्रमण पाया गया और उसके बाद अस्पताल में भर्ती एक महिला में भी कोरोनावायरस पॉजिटिव की पुष्टि हुई है। लगातार आए दो मामलों के बाद एम्स प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। इस बीच जिस महिला में कोरोना वायरस पॉजिटिव पाया गया है उसके पति को हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में क्वारेंटाइन किया गया है। ऋषिकेश एम्स में भर्ती जिस महिला में कोरोना वायरस पॉजिटिव पाया गया है, वो लाल कुआं की रहने वाली है। पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम महिला के घर पहुंची और महिला के पति को सुशीला तिवारी अस्पताल में क्वॉरेंटाइन किया गया। खबर है कि महिला के पति का मेडिकल चेकअप करने के बाद सैंपलिंग की जा रही है। लाल कुआं के वार्ड नंबर 5 की रहने वाली महिला 22 अप्रैल को ऋषिकेश एम्स में भर्ती कराई गई थी। महिला मरीज के साथ उनका बेटा भी ऋषिकेश एम्स में उनकी देखभाल कर रहा था। फिलहाल महिला के पति को क्वॉरेंटाइन किया गया है और इसके साथ ही परिवार के लोगों की भी जानकारी जुटाई जा रही है।