Advertisement
हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम
पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।
Example Ads Media
अल्मोड़ा: महाराष्ट्र मे एक जगह है गढ़चिरौली। नक्सल प्रभावित इस क्षेत्र से सोमवार को उत्तराखंड के लिए एक बुरी खबर आई। यहां तैनात सीआरपीएफ के जवान ने राइफल से खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या करने वाला जवान उत्तराखंड के अल्मोड़ा का रहने वाला था। मंगलवार को जवान का उसके पैतृक गांव में अंतिम संस्कार हुआ। मरने वाले जवान का नाम दीपक कुमार है। 29 साल के दीपक कुमार ताड़ीखेत ब्लॉक के कोटुली गांव के रहने वाले थे। साल 2014 में वो सीआरपीएफ मे भर्ती हुए थे। पिता की पहले ही मौत हो चुकी थी। परिवार को उनसे ढेरों उम्मीदें थीं, पर दीपक उम्मीद का हर दीया बुझाकर चले गए। इस वक्त दीपक की ड्यूटी नक्सल प्रभावित गढ़चिरौली के लाहिरी कैंप में थी। दो साल पहले ही उनकी शादी हुई थी। पत्नी भावना सुनियकोट गांव की प्रधान है। जब से दीपक की मौत की खबर मिली है, पूरे गांव में मातम पसरा है। पत्नी रो-रोकर बेसुध हो गई है। दीपक की मौत अपने पीछे कई सवाल छोड़ गई है, जिनका जवाब अब तक नहीं मिल सका है।