उत्तराखंड से बाहरी राज्यों में फंसे लोग यहां रजिस्टर करें, आपको घर लेकर आएगी सरकार

जो भी लोग उत्तराखंड से बाहर फंसे हैं, वो इस लिंक पर क्लिक करें और तुरंत रजिस्ट्रेशन करें।
Advertisement Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of

Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.

Example Ads Media
Helpline for Overseas Uttarakhandi: Overseas Uttarakhandi people register here to come back home
Image: Overseas Uttarakhandi people register here to come back home

देहरादून: लॉकडाउन की वजह से उत्तराखंड के कई लोग ऐसे हैं, जो बाहर के राज्यों में फंसे हुए हैं। लेकिन अब आपके वापस आने का रास्ता साफ हो गया है। इस बीच उत्तराखँड की त्रिवेन्द्र सरकार ने एक लिंक जारी किया है। जो भी लोग उत्तराखंड से बाहर फंसे हैं, वो इस लिंक पर क्लिक करें और तुरंत रजिस्ट्रेशन करें।
REGISTRATION OF MIGRANTS AND OTHERS FOR TRAVELLING TO UTTARAKHAND
प्रवासी उत्तराखंडियों को इसमें रजिस्ट्रेशन करवाने का आग्रह किया गया है। यहां रजिस्ट्रेशन के जरिये त्रिवेन्द्र सरकार लोगों की संख्या और लोकेशन की जानकारी ले पाएगी। इस तरह से लोगों को राज्य में आसानी से वापस लाया जा सकेगा। अगर आप भी कहीं फंसे हैं तो इस लिंक पर रजिस्ट्रेशन कर उत्तराखंड वापसी कर सकते हैं। आगे भी देखिए सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने क्या बताया है।

सीएम त्रिवेन्द्र ने ट्विटर पर लिखा है कि बाहरी प्रदेशों में फंसे उत्तराखंडवासियों की जल्द वापसी की तैयारी के निर्देश मुख्य सचिव को दिए हैं। मैं विश्वास दिलाता हूं, बाहर फंसा जो भी उत्तराखंडी अपने राज्य लौटना चाहता है, उसकी वापसी के उचित प्रबंध किए जाएंगे।