Advertisement
भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
पौड़ी गढ़वाल: उत्तराखंड में इस वक्त हजारों प्रवासी घर लौट चुके हैं। इसके अलावा अभी भी हजारों प्रवासी ऐसे हैं जिन्हें वापस लौटना है। इस बीच उत्तराखंड सरकार ने प्रवासी उत्तराखंडियों के लिए नई गाइडलाइंस जारी की है। सभी जिला अधिकारियों को रैंडम सैंलिंग को लेकर कड़े निर्देश जारी किए गए हैं। स्वास्थ्य सचिव नितेश झा ने अपने निर्देशों में कहा है कि दूसरे राज्यों से उत्तराखंड वापस लौट रहे 65 साल के ऊपर के हर शख्स की सैंपलिंग की जाए। इसके अलावा बाहर के प्रदेशों से अपना इलाज करवा कर वापस लौट रहे लोगों की भी कोविड-19 जांच होगी। सैंपलिंग की रिपोर्ट आने तक लोगों को क्वारंटाइन करने का आदेश दिया गया है. देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल, उधम सिंह नगर और पौड़ी के बॉर्डर पर ही प्रवासियों की रैंडम सैंपलिंग की व्यवस्था करने के आदेश जारी किए गए हैं. आपको बता दें इस वक्त उत्तराखंड में हालात मुश्किल होते जा रहे हैं। उत्तराखंड में अब तक कुल मिलाकर 78 मरीज कोरोनावायरस संक्रमित पाए गए हैं। सबसे खास बात ये है कि बीते 6 दिन में है अन्य राज्यों से उत्तराखंड आए हुए 15 लोग कोरोनावायरस संक्रमित पाए गए हैं। आगे पढ़िए