रुद्रप्रयाग: ये उत्तराखंड की वो माताएं हैं जिनके बारे में कितनी भी किताबें लिख लें...वो ही कम हैं। इन बुजुर्ग दादी को देखिए...इनका नाम है दर्शनी देवी रौथांण। श्रीमती दर्शना देवी रौथांण रुद्रप्रयाग जिले के रहने वाली हैं। सबसे पहले आपको ये बता दें कि श्रीमती दर्शनी देवी ने पीएम केयर फंड में 2 लाख रुपये दिए हैं। उन्होंने अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत अगस्त्यमुनि हरेंद्र चौहान के माध्यम से 2 लाख रुपये का ड्राफ्ट पीएम केयर फंड में दिया है। अब आपको बताते हैं कि आखिर दर्शनी देवी कौन हैं...इनके बारे में जानकर आपको गर्व होगा। दर्शनी देवी के पति भारतीय सेना में हवलदार पद पर तैनात थे। जी हां...उनका नाम था हवलदार कबौत्र सिंह। भारतीय सेना का वो जांबाज सिपाही 1965 में शहीद हो गया था। उस अमर जवान की पत्नी हैं दर्शनी देवी रौथांण। दर्शनी देवी रौथांण ग्राम पंचायत डोभा की रहने वाली हैं।
देने के सौ कारण हैं, न देने के हजार बहाने हैं।
वृद्ध माता दर्शनी देवी जी ने पीएम केयर फंड में दान किऐ दो लाख...
Posted by Gambheer Singh Bisht on Friday, May 15, 2020