Advertisement
Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers
A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.
Example Ads Media
पौड़ी गढ़वाल: पहाड़ की जिंदगी, पहाड़ जैसी कठिन है। उत्तराखंड के पर्वतीय अंचलों में जंगली जानवर दशहत का सबब बने हुए हैं। गुलदार के साथ-साथ अब भालू भी इंसानों पर हमला करने लगे हैं। मामला पौड़ी जिले का है, जहां भालू के हमले में दो महिलाएं घायल हो गईं। घटना के वक्त दोनों महिलाएं जंगल में घास लेने गईं थीं। इसी दौरान घात लगाए भालू ने महिलाओं पर हमला कर दिया। आइए अब पूरा मामला बताते हैं। कोट विकासखंड के पीपलकोटी बिरसणी गांव में पिंकी देवी और कुसुमलता देवी का परिवार रहता है। रविवार सुबह साढ़े 8 बजे पिंकी देवी और कुसुमलता देवी अपनी एक और साथी के साथ घास लेने के लिए जंगल गई हुईं थी। तीनों घास काट रहीं थीं कि तभी भालू ने इन पर हमला कर दिया। हमले में पिंकी देवी और कुसुमलता बुरी तरह घायल हो गईं। महिलाओं का शोर सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और दोनों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया।