अभी अभी- उत्तराखंड में 104 कोरोनावायरस पॉजिटिव केस, 4 नए मामले सामने आए

प्रवासी लोगों के पहाड़ लौटने के साथ ही उत्तराखंड में कोरोनावायरस संक्रमण भयंकर रूप से गहरा गया है.. बागेश्वर में 2, उधमसिंह नगर में 2 और नैनीताल में दो नये केस मिलने के बाद उत्तराखंड में कोरोना वायरस पॉजिटिव केसों की संख्या 104 पंहुच गयी है
Advertisement हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम

पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।

Example Ads Media
Bageshwar Corona Case: 4 new coronavirus positive cases in uttarakhand as on 19 may 3 PM
Image: 4 new coronavirus positive cases in uttarakhand as on 19 may 3 PM

नैनीताल: स्वस्थ्य विभाग के नवीनतम हेल्थ बुलेटिन में प्रदेश में अब तक कोरोना वायरस संक्रमितों का आंकड़ा 104 पंहुच गया है। स्वस्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक आज पहली बार बागेश्वर जिले में 2 कोरोना वायरस संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा 2 नए कोरोना पॉजिटिव केस नैनीताल जिले से मिला है। प्रवासी लोगों के पहाड़ लौटने के साथ ही उत्तराखंड में कोरोनावायरस संक्रमण भयंकर रूप से गहरा गया है। कल रात (18.05.2020, 11:50 PM) चमोली और पौड़ी गढ़वाल जिलों में दो COVID-19 पॉजिटिव मामलों का पता चला। वीसीएसजी के अनुसार, श्रीनगर लैब ने एक 32 वर्षीय पुरुष की रिपोर्ट की और एम्स ऋषिकेश के द्वारा नैनिडाडा ब्लॉक से एक 19 वर्ष पुरुष रिपोर्ट पॉजिटिव पायी गयी। दोनों रोगियों का नई दिल्ली से यात्रा इतिहास रहा है। कल एम्स ऋषिकेश लैब से उत्तरकाशी का एक मामला पॉजिटिव टेस्टेड में उपचाराधीन है। हालांकि, इस मामले को जिला देहरादून के तहत गिना जाएगा क्योंकि उसका नमूना था लिया और एम्स ऋषिकेश (जिला देहरादून) द्वारा परीक्षण किया गया। आज 6 मामलों में COVID-19 पॉजिटिव पाया गया। वीआरडीएल हल्द्वानी लैब रिपोर्ट के अनुसार 2 रोगियों (35 वर्ष और 20 वर्ष, जिला बागेश्वर में पुरुष), 02 रोगी उधम सिंह नगर में (19 वर्ष महिला और 13 साल का पुरुष) और 02 मरीज (22 साल का पुरुष और 14 साल का पुरुष) जिला नैनीताल में कोरोना वायरस संक्रमित पाए गए। अब बागेश्वर में दो, उधम सिंह नगर में 2 और नैनीताल में दो नये केस मिलने के बाद उत्तराखंड में कोरोना वायरस पॉजिटिव की संख्या 104 पंहुच गयी है। आइए अब आपको हर जिले के लेटेस्ट आंकड़े दिखाते हैं।

आपको बता दें कि उत्तराखंड में अब तक कोरोनावायरस के 104 मामले सामने आ चुके हैं।
अल्मोड़ा में कोरोना पॉजिटिव केस- 02
देहरादून में कोरोना पॉजिटिव केस- 47
हरिद्वार में कोरोना पॉजिटिव केस- 07
नैनीताल में कोरोना पॉजिटिव केस- 18
पौड़ी में कोरोना पॉजिटिव केस- 03
उधमसिंहनगर में कोरोना पॉजिटिव केस- 22
बागेश्वर में कोरोना पॉजिटिव केस- 02
चंपावत में कोरोना पॉजिटिव केस- 00
चमोली में कोरोना पॉजिटिव केस- 01
पिथौरागढ़ में कोरोना पॉजिटिव केस - 00
रुद्रप्रयाग में कोरोना पॉजिटिव केस- 00
टिहरी में कोरोना पॉजिटिव केस- 00
उत्तरकाशी में कोरोना पॉजिटिव केस- 02