Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
उत्तरकाशी: भगवान विश्वनाथ की नगरी उत्तरकाशी...कुछ दिन पहले तक ये जिला ग्रीन जोन में था, लगा था कि सब ऐसे ही ठीक रहेगा, पर दुर्भाग्य से ऐसा हुआ नहीं। उत्तरकाशी में एक के बाद एक कोरोना के तीन पॉजिटिव केस मिले हैं। बुधवार को यहां एक और युवक में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। उत्तरकाशी में कोरोना पॉजिटिव मिला युवक डुंडा का रहने वाला है। अस्पताल में सैंपल लिए जाते वक्त इस युवक ने समझदारी का परिचय दिया। वो सैंपल लिए जाने के बाद से अस्पताल में ही था, घर नहीं गया। अगर युवक घर जाता तो ना जाने कितने लोगों में संक्रमण फैलता, लेकिन युवक के सही समय पर लिए गए एक फैसले ने कई लोगों की जान बचा ली। जानकारी के अनुसार उत्तरकाशी में रहने वाला ये युवक दिल्ली से लौटा था।