Advertisement
केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
हरिद्वार: हरिद्वार में दो कोरोना पॉजिटिव केस मिलने के बाद प्रशासन ने संबंधित इलाकों को सील कर दिया है। हरिद्वार जिले के रुड़की और लंढौरा में युवती समेत दो लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। जिन इलाकों में कोरोना के केस मिले हैं, उन क्षेत्रों में करीब छह हजार की आबादी रहती है। इन लोगों को अब प्रशासन के पहरे में रहना होगा। छह हजार की आबादी वाले दो इलाके पूरी तरह सील कर दिए गए हैं। मोहल्लों में पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर रास्ता बंद कर दिया है। इन इलाकों में 24 घंटे पुलिस की तैनाती रहेगी। रुड़की में सती मोहल्ले को सील किया गया है। यहां एक युवती में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। कोरोना संक्रमित मिली युवती 14 मई को दिल्ली से लौटी थी। सती मोहल्ले में तीन हजार लोग रहते हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने युवती के संपर्क में आने वाले 8 लोगों के सैंपल लिए हैं।