Advertisement
हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम
पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।
Example Ads Media
हरिद्वार: उत्तराखंड से फिर एक बुरी खबर आ रही है। पल-पल कोरोना की रिपोर्ट्स के केस बढ़ते ही जा रहे हैं। उत्तराखंड में अबतक कुल 479 लोगों के अंदर कोरोना वायरस की पुष्टि हो चुकी है। प्रवासी राज्य वापसी कर रहे हैं और अपने साथ कोरोना को भी लेकर आ रहे हैं। नैनीताल सबसे ज्यादा केस ( 138 ) के साथ टॉप पर चल रहा है। उत्तराखंड में कोरोनावायरस के अभी तक आंकड़ें 473 थे। देहरादून से 4 नए मामले सामने आए थे। जिसके बाद ताजा रिपोर्ट के अनुसार हरिद्वार से 6 नए कोरोना पॉजिटिव लोग सामने आए हैं। सभी लोग प्रवासी थे और महाराष्ट्र से ट्रेन में लौटे थे। बताया जा रहा है सभी लोग चमोली के निवासी हैं। फिलहाल उनको हरिद्वार में ठहराया गया था जहां एंटीबॉडी रैपिड टेस्ट में सभी प्रवासी कोरोना पॉजिटिव पाए गए। हरिद्वार में अबतक आंकड़ें 35 थे जो अब बढ़कर 40 के पार हो गए हैं।