अभी अभी- उत्तराखंड मे 4 नए मरीज कोरोना पॉजिटिव..483 पहुंचा आंकड़ा

उत्तराखंड में कोरोना वायरस (Coronavirus in uttarakhand) लगातार पैर पसार है। अब उत्तराखंड में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 483 हो गया है।
Advertisement Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers

A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.

Example Ads Media
Coronavirus in uttarakhand: uttarakhand Coronavirus latest update 9 am 28 may
Image: uttarakhand Coronavirus latest update 9 am 28 may

हरिद्वार: उत्तराखंड में अबतक कुल 483 लोगों के अंदर कोरोना वायरस की पुष्टि हो चुकी है। नैनीताल सबसे ज्यादा केस (138 ) के साथ टॉप पर चल रहा है। उत्तराखंड में अभी एक घंटे पहले तक आंकड़ें 479 थे। देहरादून से 4 और हरिद्वार से 6 नए मामले सामने आए थे। जिसके बाद ताजा रिपोर्ट के अनुसार अभी-अभी हरिद्वार से 4 नए कोरोना पॉजिटिव लोग सामने आए हैं। यानी हरिद्वार में कुल 10 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। चिंता की बात ये है कि ये सभी चमोली जिले के रहने वाले हैं। सभी लोग महाराष्ट्र से ट्रेन में लौटे थे। फिलहाल उनको हरिद्वार में ठहराया गया था जहां एंटीबॉडी रैपिड टेस्ट में सभी प्रवासी कोरोना पॉजिटिव पाए गए। हरिद्वार में अबतक आंकड़ें 35 थे जो अब बढ़कर 45 हो गए हैं। वहीं चमोली में अबतक 11 कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं। बता दें बीतीरात 8 बजे तक स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के अनुसार उत्तराखंड में कोरोना वायरस संक्रमितों का आंकड़ा 469 पहुंच गया था। कुछ ही देर बाद देहरादून से 4 व्यक्तियों में पुष्टि होने के बाद आंकड़ें 473 पहुंच गए थे। अब हरिद्वार में ठहरे चमोली के 10 प्रवासियों के अंदर कोरोना टेस्ट के बाद हड़कंप मच गया है। जिसके बाद आंकड़ा 483 पहुंच गया है। आगे देखिए हर जिले से लेटेस्ट रिपोर्ट

यह भी पढ़ें - ब्रेकिंग: नैनीताल की सबसे ऊंची चोटी पर 100 फीट लंबी दरार, सड़क पर भी बने गहरे गढ्ढे
उत्तराखंड में कोरोनावायरस के 483 मामले..
अल्मोड़ा में कोरोना पॉजिटिव केस- 21
बागेश्वर में कोरोना पॉजिटिव केस- 08
चमोली में कोरोना पॉजिटिव केस- 11
चंपावत में कोरोना पॉजिटिव केस- 08
देहरादून में कोरोना पॉजिटिव केस- 87
हरिद्वार में कोरोना पॉजिटिव केस- 45
नैनीताल में कोरोना पॉजिटिव केस- 138
पौड़ी में कोरोना पॉजिटिव केस- 23
पिथौरागढ़ में कोरोना पॉजिटिव केस - 20
रुद्रप्रयाग में कोरोना पॉजिटिव केस- 03
टिहरी में कोरोना पॉजिटिव केस- 52
उधमसिंहनगर में कोरोना पॉजिटिव केस- 57
उत्तरकाशी में कोरोना पॉजिटिव केस- 10