Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड के लिए आज की एक बड़ी खबर सामने आई है। कल से उत्तराखंड में बाजार सुबह 7:00 बजे से शाम के 7:00 बजे तक खुलेंगे। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने आज कोरोना वायरस (COVID-19) महामारी के संबंध में उच्चाधिकारियों के साथ बैठक कर उन्हें प्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामलों को रोकने एवं क्वॉरेंटाइन सेंटरों की व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में मार्किट खुलने के समय को सुबह 7 से सायं 7 बजे तक करने का निर्णय लिया गया। आपको बता दें कि उत्तराखंड में अब तक सुबह 7:00 बजे से शाम के 4 बजे तक बाजार खुल रहे थे। कोरोना वायरस के कारण लॉकडाउन में उत्तराखंड में बाजार खुलने के नियमों में बदलाव किया गया था। लॉकडाउन-1 से लॉकडाउन 4 तक कई बार नियम बदले गए हैं और अब ये फैसला लिया गया है कि उत्तराखंड में बाजार सुबह 7:00 बजे से शाम के 7:00 बजे तक खुलेंगे। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने गुरूवार को देर शाम मुख्यमंत्री आवास में मुख्य सचिव के साथ ही शासन के उच्चाधिकारियों के साथ प्रदेश में कोरोना वायरस से उत्पन्न स्थिति की समीक्षा की। मीटिंग में मुख्यमंत्री ने कोरोना के बढ़ते मामलों को रोकने के साथ ही क्वॉरेंटाइन सेंटरों की व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित करने के व्यापक निर्देश भी दिये। इस बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रदेश में व्यावसायिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए मार्केट खुलने के समय को प्रातः 07:00 बजे से सांय 07:00 बजे तक किया जाए।