देशभर में लॉकडाउन 30 जून तक बढ़ाया गया है। आइए आपको 10 पॉइंट में समझाते हैं इस लॉक डाउन का मतलब
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
Image: Lockdown across the country till 30 June
देहरादून: इस वक्त की बड़ी खबर यह है कि देशभर में लॉकडाउन 30 जून तक बढ़ाया गया है। हालांकि इस बीच कुछ रियायत हैं और कुछ खास बातें भी है। आइए आपको 10 पॉइंट में समझाते हैं इस लॉक डाउन का मतलब
1- अगले 1 महीने के लिए कंटेनमेंट जोन के बाहर की सभी गतिविधियों को फिर से चरणों में खोलने के लिए नए दिशानिर्देश जारी किए हैं।
2- तीन चरणों में लॉकडाउन में मिलेगी कई छूट,..पहला, दूसरा और तीसरा चरण।
3- पहला चरण: सार्वजनिक स्थानों और पूजा के सार्वजनिक स्थान, होटल, रेस्तरां और शॉपिंग मॉल को 8 जून, 2020 से खोलने की अनुमति दी जाएगी। सरकार इस संबंध में दिशानिर्देश जारी करेगी
4- दूसराचरण 2: स्कूल, कॉलेज, कोचिंग संस्थान खुलेंगे। राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के साथ विचार-विमर्श के बाद खोले जाएंगे।
5- तीसरा चरण: अंतर्राष्ट्रीय हवाई यात्रा, मेट्रो, सिनेमा हॉल, जिम, स्विमिंग पूल, मनोरंजन पार्क आदि खुलेंगे। तिथियों का निर्धारण स्थिति के आकलन के आधार पर किया जाएगा।
6- कंटेनमेंट जोन के बाहर आर्थिक गतिविधियों को मिलेगी छूट।
7- एक से दूसरे राज्य में जाने के लिए पास की जरुरत नहीं होगी।
8- आवश्यक गतिविधियों को छोड़कर, पूरे देश में रात 9 बजे से सुबह 5 बजे के बीच व्यक्तियों का आवाजाही पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगी: गृह मंत्रालय।
9- कोविड-19 प्रबंधन के लिए राष्ट्रीय निर्देश के तहत फेस मास्क और सामाजिक दूरी के मानदंडों का अनिवार्य रूप से पालन करना होगा।
10- गर्भवती महिलाएं, 10 साल से कम उम्र के बच्चों और बुजुर्गों को घरों में रहने के निर्देश।