Advertisement
Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life
Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.
Example Ads Media
देहरादून: ये बात आपको पता ही होगी कि देशभर में लॉकडाउन 30 जून तक बढ़ाया गया है। लेकिन अब लॉकडाउन को तीन अलग-अलग चरणों में खोलने की कवायद होगी। सबसे पहला चरण शुरू होगा- अनलॉक वन। अनलॉक वन में कुछ खास बातें हैं जो आप को समझने की जरूरत है। सबसे पहली बात ये है कि कोरोनावायरस अब न फैले, इसकी जिम्मेदारी आपकी खुद की होगी। जी हां गाइडलाइंस तो ये ही कहती हैं।
1-सबसे पहली बात यह है की पब्लिक प्लेस में मास्क पहनना जरूरी होगा।
2- दूसरी बात यह है कि पब्लिक प्लेस में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हर हाल में होगा।
3- अनलॉक वन के पहले चरण में होटल, रेस्टोरेंट खुलेंगे ।
4- शॉपंग मॉल खुलेंगे लेकिन इसके लिए सरकार द्वारा एसओपी जारी की जाएगी।
5- सार्वजनिक स्थान के अलावा पूजा के सार्वजनिक स्थान खोले जा सकते हैं।
6- स्वास्थ्य मंत्रालय इसके लिए स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसिजर जारी करेगा ताकि इन जगहों पर सोशल डिस्टेंसिंग बरकरार रहे और यहां कोरोना न फैले।
7- एक से दूसरे राज्य में जाने को लेकर जारी पाबंदी खत्म
8- अनलॉक वन में हॉस्पिटैलिटी से जुड़ी सर्विसेस खुलेंगी।
9- अनलॉक वन की शुरुआत 8 जून से होगी।
10- राज्य सरकार ही इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी करेगी।