Advertisement
भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
उत्तरकाशी: इस समय उत्तराखंड में जो परिस्थितियां कोरोना के कारण उत्पन्न हुई हैं वो किसी से भी छिपी नहीं हैं। ऐसे में जिला प्रशासन की यह जिम्मेदारी बनती है कि वह संबंधित जिलों में पुख्ता इंतजाम करके रखें। उत्तरकाशी में भी डीएम आशीष चौहान ने कोरोना से लड़ने के खिलाफ कमर कस ली है। उत्तरकाशी के डीएम आशीष चौहान अपनी ड्यूटी के प्रति निष्ठा और गंभीरता की वजह से जाने जाते हैं। उनके काम में अपनी ड्यूटी के प्रति समर्पण भाव दिखता है। डीएम आशीष ने आपदा के समय भी उत्तरकाशी की ढाल बनकर रक्षा की थी। हाल ही में कोरोना से बचाव के लिए उत्तराखंड के सभी जिलों में बड़े स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है, उनमें से उत्तरकाशी भी एक है। बता दें कि उत्तरकाशी प्रशासन शानदार तरीके से कोरोना से डील कर रहा है। जिलाधिकारी आशीष चौहान दिन-रात कड़ी मेहनत करके उत्तरकाशी में कोरोना के खिलाफ चल रही लड़ाई में अपनी पूर्ण सहभागिता दर्ज करा रहे हैं। आगे जानिए उन्होंने किस तरह से उत्तरकाशी जिले में कोरोना को कंट्रोल में किया है।