Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
रुद्रप्रयाग: केदारनाथ यात्रा बंद है और अभी यात्रा को लेकर किसी भी तरह की गाइडलाइन जारी नहीं हुई है। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल है कि आखिर कैसे महाराष्ट्र से चार लोग केदारनाथ धाम के मुख्य पड़ाव गौरीकुंड पहुंच गए? हैरानी की बात यह है कि ना तो रास्ते में कहीं चेकिंग हुई और ना ही इनसे कुछ पूछताछ हुई? इस खबर के बाद स्थानीय लोगों में गुस्सा है और शासन प्रशासन से सवाल पूछ रहे हैं कि आखिर ऐसा क्यों हुआ? उत्तराखंड सरकार की गाइडलाइन कहती है कि अगर बाहर के राज्य से कोई व्यक्ति आता है तो उसे 14 दिन क्वॉरेंटाइन होना पड़ेगा लेकिन यहां तो ऐसा कुछ भी नहीं दिखा। लोगों ने इस मामले में जरूरी कार्रवाई करने का अनुरोध किया है। सवाल यह भी तो है कि आखिर उत्तराखंड में ये हो क्या रहा है? आगे पढ़िए