Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
ऋषिकेश: कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद ऋषिकेश एम्स में भर्ती राज्य के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज के परिवार के पांच सदस्यों को एम्स हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। जिन लोगों को अस्पताल से छुट्टी मिली है उनमें सतपाल महाराज के दोनों बेटे, दोनों बहुएं और पोता शामिल हैं। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज और उनकी पत्नी पूर्व मंत्री अमृता रावत अभी एम्स में भर्ती हैं। एम्स प्रशासन ने बताया कि सतपाल महाराज के एक बेटे और पोते की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। जबकि दोनों बहू और एक बेटे की रिपोर्ट पॉजिटिव है और ये सभी एसिंप्टोमेटिक हैं। पांचो सदस्यों को केंद्र सरकार की गाइड लाइन के तहत अस्पताल से छुट्टी मिल गई है, लेकिन परिवार के तीन सदस्यों को होम क्वारेंटीन रहना होगा। महाराज की दो बहू और एक बेटे की रिपोर्ट पॉजिटिव है, जो कि अब होम क्वारेंटीन रहेंगे। डॉक्टरों की टीम संक्रमित सदस्यों के स्वास्थ्य पर लगातार नजर रखेगी।