अभी अभी: उत्तराखंड में 7 लोग कोरोना पॉजिटिव..1662 पहुंचा आंकड़ा

उत्तराखंड में कोरोनावायरस संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 1662 पहुंच चुका है। 7 नए मरीजों में कोरोनावायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है।
Advertisement ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
Coronavirus in uttarakhand: uttarakhand Coronavirus latest update 11 am 12 june
Image: uttarakhand Coronavirus latest update 11 am 12 june

हरिद्वार: उत्तराखंड से इस वक्त की बड़ी खबर यह है कि उत्तराखंड में कोरोनावायरस संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 1662 पहुंच चुका है। खबर है कि उत्तराखंड में 7 नए मरीजों में कोरोनावायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। उत्तराखंड के हरिद्वार जिले कि रुड़की में 3 और हरिद्वार जिले के ही भगवानपुर और लंढौरा कस्बों में एक-एक मरीज की पुष्टि हुई है। इसके अलावा खबर है कि मुंबई से लौटे ऋषिकेश के निवासी में भी कोरोनावायरस संक्रमण की पुष्टि होती है 9 जून को वह मुंबई से लौटा था और इसी दिन एम्स की ओपीडी में आया था। इसके बाद उस व्यक्ति को होम क्वारंटाइन कर दिया गया था बीती देर रात उस व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। खबर है कि वो गुमानीवाला ऋषिकेश का रहने वाला है। उधर एम्स ऋषिकेश से खबर है कि कोरोना संक्रमित एक व्यक्ति की मौत हो गई है। कुल मिलाकर उत्तराखंड में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं।

यह भी पढ़ें - ब्रेकिंग: उत्तराखंड में कोरोना पॉजिटिव मरीज की मौत, बेटी भी कोरोना पॉजिटिव
उत्तराखंड में कोरोनावायरस के 1662 मामले..
अल्मोड़ा में कोरोना पॉजिटिव केस- 74
बागेश्वर में कोरोना पॉजिटिव केस- 40
चमोली में कोरोना पॉजिटिव केस- 37
चंपावत में कोरोना पॉजिटिव केस- 48
देहरादून में कोरोना पॉजिटिव केस- 434
हरिद्वार में कोरोना पॉजिटिव केस- 175
नैनीताल में कोरोना पॉजिटिव केस- 334
पौड़ी में कोरोना पॉजिटिव केस- 53
पिथौरागढ़ में कोरोना पॉजिटिव केस - 51
रुद्रप्रयाग में कोरोना पॉजिटिव केस- 35
टिहरी में कोरोना पॉजिटिव केस- 256
उधमसिंहनगर में कोरोना पॉजिटिव केस- 99
उत्तरकाशी में कोरोना पॉजिटिव केस- 26