Advertisement
ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
हल्द्वानी: उत्तराखंड से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। एक न्यूज़ रिपोर्ट के मुताबिक उत्तराखंड के कुमाऊं में कोरोनावायरस की जांच बंद हो गई है और अब सारे सैंपल टेस्टिंग के लिए दिल्ली भेजे जाएंगे। इस बात की वजह भी बताई गई है। वजह ये है कि हल्द्वानी राजकीय मेडिकल कॉलेज में स्थापित कुमाऊं की एकमात्र वायरोलॉजी लैब की मशीन में खराबी आ गई है। इस वजह से कुमाऊं के 6 जिलों से करीब 14 सौ से ज्यादा कोरोनावायरस सैंपल अटके हुए हैं। खबर है कि वायरोलॉजी लैब की मशीन खराब हुए 3 दिन बीत चुके हैं। एक भी जांच संभव न होने के चलते अब सैंपल को जांच के लिए नेशनल सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल दिल्ली भेजा जा रहा है। खबर में बताया गया है कि वायरोलॉजी लैब में 11 जून को तकनीकी खराबी आ गई थी। इंजीनियर इस मशीन को ठीक करने में लगे हैं लेकिन यह अब तक ठीक नहीं हो पाई है। ऐसे में नैनीताल, अल्मोड़ा, बागेश्वर, पिथौरागढ़, चंपावत और उधम सिंह नगर जिलों के सैंपल दिल्ली भेजे जा रहे हैं। करीब 14 सैंपल पेंडिंग है। 50 लाख से ज्यादा आबादी वाले कुमाऊं के लिए स्थापित एकमात्र वायरोलॉजी मशीन के खराब होने से बड़ा संकट पैदा हो गया है। अपर सचिव स्वास्थ्य युगल किशोर पंत के निर्देश थे सभी सैंपल ओं को जांच के लिए दिल्ली भेजा जाए। देखना है कि यह वायरोलॉजी मशीन आखिर कब तक ठीक होती है।