Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
उत्तरकाशी: उत्तराखंड से एक दुखद खबर सामने आ रही है। ये खबर उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले से है। दिल्ली से गांव लौटे एक युवक की मौत की खबर है। हैरानी की बात तो ये भी है कि वो 14 दिन क्वरेंटीन सेंटर में भी रुका था। खबर के मुताबिक उत्तरकाशी के पुरोला निवासी 28 वर्षीय युवक लगभग 21 दिन पहले दिल्ली से घर लौटा था। युवक को 14 दिन के लिए फैसेलिटी क्वारंटीन सेंटर में भी रखा गया था। क्वारंटीन अवधि पूरी करने के बाद युवक को होम क्वारंटीन में रहने की सलाह दी गई थी। इसके बाद युवक गांव लौटा और होम क्वारेंटीन में रह रहा था। बताया जा रहा है कि रविवार को युवक के सीने में दर्द होने पर परिजनों ने उसे पुरोला के सरकारी अस्पताल में पहुंचाया। उसकी हालत गंभीर लगने पर पुरोला के डॉक्टरों ने उसे राजकीय दून मेडिकल अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। आगे पढ़िए