हरिद्वार: उत्तराखंड के हरिद्वार जिले से बड़ी खबर है। यहां कोरोना संक्रमण गंभीर स्थिति में पहुंच गया है। पूरे प्रदेश में सबसे ज्यादा कंटेनमेंट जोन हरिद्वार जिले में हैं। यहां अब तक कोरोना संक्रमण के 219 मामले सामने आए हैं। एक न्यूज रिपोर्ट के मुताबिक मंगलवार को यहां सुभाषनगर में रहने वाले भेलकर्मी की पत्नी कोरोना पॉजिटिव पाई गई। जिसके बाद से प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा है। भेलकर्मी का परिवार सुभाषनगर इलाके में रहता है, लिहाजा इस क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित करने की तैयारी चल रही है। कंटेनमेंट जोन घोषित होने के बाद यहां पर भी पाबंदियां लागू रहेंगी। जानकारी के मुताबिक कोरोना संक्रमित मिली महिला आंखों के इलाज के लिए भेल अस्पताल गई थी। जहां कोरोना के लक्षण मिलने पर उसका सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया था।