Advertisement
ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
हल्द्वानी: उत्तराखंड से आज एक दुखद खबर सामने आई है। 18 साल के एक युवक की मौत हो गई है और बड़ी बात ये है कि वो कोरोनावायरस संक्रमित था। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी में युवक की मौत हुई है। अस्पताल द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक उसे बागेश्वर जिला अस्पताल से हल्द्वानी रेफर किया गया था। 18 साल का ये युवक दिल्ली से आया था और स्वास्थ्य जांच में कोरोनावायरस संक्रमित पाया गया था। इसके साथ ही उत्तराखंड में कोरोनावायरस संक्रमितों की मौत का आंकड़ा 26 पहुंच चुका है। उधर उत्तराखंड में कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 2000 के पार चला गया है। आज दोपहर 2:00 बजे के बाद कुल मिलाकर 38 लोग कोरोनावायरस संक्रमित मिले हैं।