Advertisement
Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers
A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.
Example Ads Media
टिहरी गढ़वाल: उत्तराखंड में कोरोना काल के दौरान खुदकुशी के मामले तेजी से बढ़े हैं। लॉकडाउन से पहले जिंदगी सामान्य थी, लेकिन कोरोना के डर से लोग एक तरह से घरों में कैद हो गए हैं। इसके साथ ही डिप्रेशन, चिंताएं और घरेलू झगड़े भी बढ़े हैं। यही चिंताएं लोगों को अपनी जिंदगी खत्म कर लेने पर मजबूर कर रही है। स्कूल-कॉलेज के छात्र भी डिप्रेशन के शिकार हैं। टिहरी गढ़वाल में इसी तरह की मानसिक परेशानियों से जूझ रही एक छात्रा ने खुदकुशी कर ली। वो सिर्फ 20 साल की थी। उसका परिवार चंबा के बुरांसवाड़ी क्षेत्र में रहता है। गुरुवार को छात्रा ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना दोपहर 12 बजे की है। घटना से कुछ देर पहले तक वो अपने परिवार वालों के साथ बैठी थी। इसी दौरान वो अचानक कमरे में चली गई। काफी देर तक वो नजर नहीं आई तो परिजनों ने उसे ढूंढना शुरू किया। परिजन उसके कमरे तक पहुंचे तो देखा कि कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। आगे पढ़िए