बड़ी खबर: उत्तराखंड में कोरोना पॉजिटिव महिला की मौत..अब तक टोटल 27 मौत

हल्द्वानी के डॉक्टर सुशीला तिवारी अस्पताल में 66 साल की एक महिला की मौत हुई है। महिला को अल्मोड़ा से हल्द्वानी रेफर किया गया था।
Advertisement Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers

A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.

Example Ads Media
Coronavirus in uttarakhand: Corona positive women died in haldwani hospital
Image: Corona positive women died in haldwani hospital

हल्द्वानी: उत्तराखंड के लिए आज की बड़ी खबर ये भी है कि उत्तराखंड में आज 66 साल की एक कोरोनावायरस संक्रमित महिला की मौत हुई है। जी हां हल्द्वानी के डॉक्टर सुशीला तिवारी अस्पताल में 66 साल की एक महिला की मौत हुई है। महिला को अल्मोड़ा से हल्द्वानी रेफर किया गया था। ट्रैवल हिस्ट्री की बात करें तो महिला हाल ही में दिल्ली से लौटी थी। 16 जून को महिला को हल्द्वानी के डॉक्टर सुशीला तिवारी अस्पताल में एडमिट किया गया था। महिला डायबिटीज की भी मरीज थी। इसके साथ ही उत्तराखंड में अब तक 27 कोरोनावायरस संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है। अल्मोड़ा जिले के 2, बागेश्वर के एक, देहरादून के 16स नैनीताल के दो, पौड़ी गढ़वाल के 3 और उधम सिंह नगर के दो कोरोनावायरस संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है। आगे देखिए उत्तराखंड के हर जिले से कोरोना वायरस संक्रमण के लेट्स्ट आंकड़े।

यह भी पढ़ें - अभी अभी: उत्तराखंड में 101 लोग कोरोना पॉजिटिव..2278 पहुंचा आंकड़ा
उत्तराखंड में कोरोनावायरस के 2278 मामले..
अल्मोड़ा में कोरोना पॉजिटिव केस- 132
बागेश्वर में कोरोना पॉजिटिव केस- 54
चमोली में कोरोना पॉजिटिव केस- 54
चंपावत में कोरोना पॉजिटिव केस- 48
देहरादून में कोरोना पॉजिटिव केस- 599
हरिद्वार में कोरोना पॉजिटिव केस- 255
नैनीताल में कोरोना पॉजिटिव केस- 361
पौड़ी में कोरोना पॉजिटिव केस- 95
पिथौरागढ़ में कोरोना पॉजिटिव केस - 64
रुद्रप्रयाग में कोरोना पॉजिटिव केस- 56
टिहरी में कोरोना पॉजिटिव केस- 370
उधमसिंहनगर में कोरोना पॉजिटिव केस- 137
उत्तरकाशी में कोरोना पॉजिटिव केस- 53