Advertisement
ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
हरिद्वार: कोरोनावायरस के मोर्चे पर उत्तराखंड के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी है। कोरोनावायरस संक्रमित मरीजों के ठीक होने की दर के मामले में उत्तराखंड देश का पांचवा राज्य बन गया है। कोरोना वायरस संक्रमण के दौर में 110 दिनों में पहली बार उत्तराखंड की रिकवरी दर 80 फ़ीसदी के ऊपर पहुंच चुकी है। आपको हम आगे हर जिले से रिकवरी रेट की दर बता रहे हैं। लेकिन यहां आपको बता दें कि टिहरी जिले का परफॉर्मेंस सबसे अच्छा रहा है। टिहरी जिला रिकवरी रेट में फिर से उत्तराखंड में पहले पायदान पर आ गया है। अकेले टिहरी गढ़वाल जिले की रिकवरी दर 96 फ़ीसदी है। पौड़ी गढ़वाल जिले की रिकवरी दर सबसे कम यानी 65 फ़ीसदी है। देश की बात करें तो देश भर में कोरोनावायरस संक्रमित मरीजों के स्वस्थ होने की दर 60 फ़ीसदी है। आगे पढ़िए