Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
हरिद्वार: कोरोना के खिलाफ जंग में उत्तराखंड मिसाल बनकर उभरा है। रिकवरी दर के मामले में उत्तराखंड देशभर में दूसरे स्थान पर है। प्रदेश में रिकवरी दर 80 प्रतिशत से ऊपर है। वहीं चंडीगढ़ में कोरोना रिकवरी रेट 85.90 प्रतिशत है। रिकवरी रेट के मामले में चंडीगढ़ टॉप पर है, दूसरे नंबर पर उत्तराखंड है। उत्तराखंड का रिकवरी रेट 81 परसेंट है। टॉप फाइव राज्यों की बात करें तो इसमें चंडीगढ़ और उत्तराखंड के बाद राजस्थान, छत्तीसगढ़ और त्रिपुरा का नंबर आता है। राजस्थान में कोरोना रिकवरी रेट 80.20 प्रतिशत है। छत्तीसगढ़ में 79.50 और त्रिपुरा में रिकवरी रेट 78.62 प्रतिशत है। उत्तराखंड में जिस रफ्तार से कोरोना संक्रमण के मामले बढ़े हैं, उसी तेजी से लोग ठीक भी हो रहे हैं। प्रदेश में स्थिति को सामान्य बनाने के लिए जो प्रयास किए जा रहे हैं, उनका असर अब प्रत्यक्ष दिखाई दे रहा है।
प्रदेश में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के चलते, वैश्विक महामारी कोरोना पर हम काफी हद तक काबू पाने में सफल हुए हैं। 80 प्रतिशत से ऊपर कोरोना का रिकवरी रेट इसका उदाहरण है।#IndiaFightsCorona
Posted by Trivendra Singh Rawat on Sunday, July 5, 2020