Advertisement
ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
उधमसिंह नगर: उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले से एक बड़ी खबर है। यहां एक माह पहले भागे प्रेमी प्रेमिका को पुलिस ने पकड़ लिया है। खास बात यह है कि दोनों का रैपिड एंटीजन टेस्ट करवाया गया तो प्रेमी कोरोनावायरस संक्रमित निकला। फिलहाल पुलिस ने युवक को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करवा दिया है। इसके अलावा युवती को क्वॉरेंटाइन कर दिया गया है। एक न्यूज़ रिपोर्ट के मुताबिक एसओ विद्या दत्त जोशी ने बताया कि 1 महीने पहले एक युवक नाबालिग युवती को लेकर फरार हो गया था। नाबालिक युवती के परिजनों की तहरीर के बाद पुलिस ने युवक पर केस दर्ज किया। इसके बाद युवक की खोजबीन शुरू की गई थी लेकिन उसका पता नहीं चला। बुधवार की सुबह पुलिस ने दोनों को रामपुर बॉर्डर से पकड़ लिया और दोनों का रैपिड टेस्ट करवाया। टेस्ट में युवक कोरोनावायरस संक्रमित निकला है..जिसे आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है। युवती को उसके परिजनों को सौंपा गया है और होम क्वारेंटाइन किया गया है।