उत्तराखंड: एक साथ 9 लोग मिले कोरोना पॉजिटिव, यहां 12 अगस्त तक रहेगा लॉकडाउन

मोरी में नैटवाड़-मोरी जल विद्युत परियोजना में कार्यरत 9 कर्मचारियों के कोरोना पॉजिटिव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मचा है। यहां 12 अगस्त तक बाजार बंद रहेगा।
Advertisement Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of

Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.

Example Ads Media
Coronavirus Uttarakhand: Lockdown in Mori block of Uttarkashi till 12 August
Image: Lockdown in Mori block of Uttarkashi till 12 August

उत्तरकाशी: कोरोना रोकथाम सिर्फ सरकार की जिम्मेदारी नहीं है। आम लोगों को भी इसमें सहभागिता निभानी होगी, कोरोना को हराना तभी संभव हो पाएगा। उत्तरकाशी के व्यापारी इस बात को समझते हैं। जिले के कई क्षेत्रों में व्यापारियों ने खुद लॉकडाउन की घोषणा कर इस बात को साबित भी किया है। इसी कड़ी में मोरी क्षेत्र के व्यापारियों ने 15 दिन के लॉकडाउन की घोषणा की है। मोरी में कोरोना संक्रमण के केस लगातार बढ़ रहे है, जिसने आम लोगों के साथ-साथ व्यापारी वर्ग की चिंता बढ़ा दी है। डरे हुए व्यापारियों ने मोरी बाजार 15 दिन के लिए बंद रखने का फैसला लिया है। यहां लॉकडाउन की अवधि 28 जुलाई से शुरू हो चुकी है। मोरी बाजार अगले 15 दिनों तक यानी 12 अगस्त तक बंद रहेगा। इस दौरान सिर्फ जरूरी सेवाओं की दुकानें खुली रहेंगी।

यह भी पढ़ें - कोरोनावायरस: उत्तराखंड में अबतक 70 लोगों की मौत, 4 जिलों में सबसे ज्यादा खतरा
व्यापार मंडल ने मोरी में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए लॉकडाउन का निर्णय लिया है। मंगलवार से क्षेत्र में लॉकडाउन शुरू हो गया। इस संबंध में व्यापारियों ने उप जिलाधिकारी सोहन सिंह सैनी के साथ बैठक की। साथ ही डीएम डॉ. आशीष चौहान को ज्ञापन भी भेजा। जिसमें व्यापारियों ने सतलुज जल विद्युत परियोजना और जेपी कंपनी पर लापरवाही का आरोप लगाया। व्यापारियों ने कहा कि कंपनी के मजदूर अलग-अलग राज्य से उत्तराखंड पहुंचे हैं। कंपनी ने इन्हें बिना क्वारेंटीन किए सीधे काम पर लगा दिया। यही लापरवाही अब क्षेत्र के लोगों पर भारी पड़ रही है। परियोजना के काम में लगे कई मजदूरों के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद क्षेत्र में संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ गया है।

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड में 318 हॉट स्पॉट, यहां कोरोना संक्रमण का सबसे ज्यादा खतरा..सभी जगहें सील
मोरी के व्यापारियों ने आम सहमति से लॉकडाउन का फैसला लिया है। उन्होंने प्रशासन से लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराने की मांग भी की। 12 अगस्त तक मोरी में बाजार बंद रहेगा। इस दौरान सिर्फ जरूरी सामान की दुकानें खुलेंगी। आपको बता दें कि मोरी ब्लाक में बन रही सतलुज जल विद्युत निगम की 60 मेगावाट की नैटवाड़-मोरी जल विद्युत परियोजना में कार्यरत 9 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। जिसके बाद प्रशासन ने परियोजना क्षेत्र को सील कर इसे कंटेनमेंट जोन बना दिया। परियोजना में काम कर रहे श्रमिकों के सैंपल लिए जा रहे हैं। उत्तरकाशी में अब तक कोरोना संक्रमण के 178 केस मिले हैं।