देहरादून जेल में 98 कैदी कोरोना पॉजिटिव, 700 कैदियों की सैंपल जांच शुरू

देहरादून प्रशासन सुरक्षा कारणों के चलते सुद्दोवाला जेल में कोविड-19 केयर आइसोलेशन वार्ड बनवा रहा है। इसके बन जाने के बाद कैदियों को दून अस्पताल ले जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
Advertisement चारधाम यात्रा 2026 पैकेज बुकिंग शुरू! ये ऑफर मिस किया तो पछताओगे

चारधाम यात्रा 2026 का सबसे सस्ता पैकेज? कीमत जानकर चौंक जाएंगे!

Example Ads Media
Dehradun Coronavirus: 98 prisoners in Coronavirus positive in Sudhowala Jail of Dehradun
Image: 98 prisoners in Coronavirus positive in Sudhowala Jail of Dehradun

देहरादून: उत्तराखंड में कोरोना वायरस का कहर अब जेल में बंद कैदियों पर भी टूट पड़ा है। यहां देहरादून की सुद्धोवाला जेल में बंद 98 कैदी कोरोना संक्रमित पाए गए। एक के बाद एक कई कैदियों के कोरोना पॉजिटिव मिलने से स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मचा है। सरकार और जेल प्रशासन की चिंता बढ़ गई है। सुद्धोवाला जेल में कई खूंखार अपराधी बंद हैं। इन्हें इलाज के लिए दून अस्पताल ले जाने में कई तरह के रिस्क हैं। यही वजह है कि अब जेल प्रशासन सुरक्षा कारणों के चलते जेल में ही कोविड-19 केयर आइसोलेशन वार्ड बनवा रहा है। इस आइसोलेशन वार्ड के बन जाने के बाद कैदियों को दून अस्पताल ले जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। सुद्दोवाला जेल में जो 98 कैदी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। फिलहाल उन्हें दून अस्पताल में एडमिट कराया गया है। दून अस्पताल में भर्ती कैदियों पर लगातार नजर बनाए रखना, अपने आप में बड़ी चुनौती है। आगे पढ़िए

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट: 3 साल पहले गुजर गए थे पिता..मां ने कपड़े सिलकर बेटी को बनाया टॉपर
सुरक्षा में मिली ढील के चलते गंभीर किस्म के अपराधियों के भागने की आशंका बनी रहती है। इसलिए अब प्रशासन सुद्धोवाला जेल में अस्थाई आइसोलेशन वार्ड बना रहा है। इसके बन जाने के बाद दून अस्पताल में भर्ती सभी कैदियों को यहीं पर शिफ्ट किया जाएगा। जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की मदद से जेल में अस्थाई कोविड-19 सेंटर बनाने का प्रोसेस शुरू हो गया है, जल्द ही काम पूरा हो जाएगा। इससे कैदियों को जेल में ही इलाज मिल सकेगा, सुरक्षा नियमों का पालन कराना भी आसान होगा। गढ़वाल रेंज के आईजी अभिनव कुमार ने बताया कि दून अस्पताल में भर्ती कैदियों में से कई संगीन किस्म के अपराधी हैं। अब इनके इलाज के लिए पुलिस मुख्यालय और गृह विभाग के आदेश मुताबिक जेल में ही कोविड-19 केयर आइसोलेशन वार्ड बनाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड शासन को मिला नया मुखिया, IAS ओमप्रकाश के नाम पर लगी मुहर
आपको बता दें कि इस वक्त सुद्धोवाला जेल में लगभग एक हजार कैदी सजा काट रहे हैं। पिछले दिनों इनमें से 300 कैदियों का कोरोना सैंपल लिया गया था। जिनमें से 98 कैदी कोरोना पॉजिटिव मिले। कोरोना पॉजिटिव मिले कैदी दून अस्पताल में भर्ती हैं। जबकि बाकी बचे 700 कैदियों के सैंपल लिए जा रहे हैं। जेल को सैनेटाइज किया जा रहा है।
उत्तराखंड में कोरोनावायरस के 6866 मामले
अल्मोड़ा में कोरोना पॉजिटिव केस- 298
बागेश्वर में कोरोना पॉजिटिव केस- 99
चमोली में कोरोना पॉजिटिव केस- 85
चंपावत में कोरोना पॉजिटिव केस- 102
देहरादून में कोरोना पॉजिटिव केस- 1530
हरिद्वार में कोरोना पॉजिटिव केस- 1363
नैनीताल में कोरोना पॉजिटिव केस- 1044
पौड़ी में कोरोना पॉजिटिव केस- 202
पिथौरागढ़ में कोरोना पॉजिटिव केस -134
रुद्रप्रयाग में कोरोना पॉजिटिव केस- 70
टिहरी में कोरोना पॉजिटिव केस- 512
उधमसिंहनगर में कोरोना पॉजिटिव केस- 1244
उत्तरकाशी में कोरोना पॉजिटिव केस- 183