नैनीताल: उत्तराखंड में कोरोना वायरस का कुल आंकड़ा साढ़े 7 हजार पहुंचने वाला है। एक ओर सब यही प्रार्थना कर रहे हैं कि आंकड़े न बढ़ें मगर राज्य में वर्तमान में परिस्थितियां बेकाबू दिख रही हैं। कोरोना को हल्के में लेना अब वाकई भारी पड़ सकता है। वहीं डेथ रेट में इतने तेजी से इजाफा हो रहा कि आंकड़े सुनकर आप भी चौंक जाएंगे। अबतक राज्य में कुल 83 लोग कोरोना के खिलाफ जंग हार चुके हैं। दिन प्रतिदिन कोरोना के कारण हो रही मृत्यु के आंकड़ों में इजाफा हो रहा है जिसके बाद राज्य सरकार की चिंता बढ़ती नजर आ रही है। हाल ही में एक बेहद बुरी खबर यूएसनगर के काशीपुर से सामने आ रही है। ईटीवी की खबर के मुताबिक एआरटीओ काशीपुर के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी कृष्ण राम आर्य की दिल्ली में कोरोना वायरस के उपचार के दौरान मृत्यु हो गई है। उनकी उम्र 56 वर्ष की थी और वे काशीपुर के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी थे। इस खबर से अंदाजा लगाया जा सकता है कि हालात कितने बेकाबू हैं। उनकी मृत्यु के बाद से ही उनके क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है। एक काबिल अधिकारी का जाना राज्य के लिए काफी नुकसानदेह है। आगे पढ़िए