Advertisement
भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
हरिद्वार: अभी-अभी उत्तराखंड से एक बड़ी खबर आ रही है। शाम 7:30 बजे के हेल्थ बुलेटिन के बाद उत्तराखंड में 71 नए मरीज कोरोनावायरस संक्रमित मिले हैं। यह सभी मरीज उत्तराखंड के हरिद्वार जिले से मिले हैं। इसके साथ ही उत्तराखंड में कोरोनावायरस संक्रमित मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 8623 हो चुका है। इसके अलावा अभी-अभी आई रिपोर्ट के मुताबिक उत्तराखंड में कोरोनावायरस संक्रमित चार लोगों की मौत हुई है। 3 मरीजों की मौत ऋषिकेश में जबकि एक मरीज की मौत दून मेडिकल कॉलेज में हुई है। इसके साथ ही उत्तराखंड में कोरोनावायरस संक्रमित मरीजों की मौत का आंकड़ा बढ़कर 102 हो गया है। अकेले हरिद्वार जिले में अब तक 1739 लोग कोरोनावायरस अंतर्गत मिले हैं। आगे देखिए उत्तराखंड के हर जिले से कोरोना वायरस संक्रमण के लेटेस्ट आंकड़े।