Advertisement
ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
देहरादून: राज्य में प्रतिदिन कोरोना के केस आने जिस गति से आ रहे हैं उससे इसके खौफ के बादल राज्य के ऊपर एक बार फिर से घिर रहे हैं। आंकड़ें 9000 छूने वाले हैं। हर तीन से चार दिन के भीतर राज्य में लगभग एक हजार तक केस बढ़ रहे हैं। अब तक राज्य में करीब 9000 कोरोनावायरस मरीजों की पुष्टि हो गई है। कुल 4 जिलों में कोरोना ने पूरे राज्य में 6500 से ज्यादा लोगों को अपनी चपेट में लिया है। इन चार जिलों में 99 लोगों की मौत हो चुकी है और 396 इलाके सील हैं। 3 जिले ऐसे हैं जहां आंकड़ें 1500 से पार हो गए।
देहरादून जिले में आंकड़ें 2000 छूने वाले हैं। देहरादून में अबतक कुल 1959 पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं। यहां सबसे ज्यादा 63 लोगों की मौत हुई है और 10 इलाके सील हैं।
हरिद्वार जिले में भी हालत खराब है। जिले में अबतक 1812 कोरोना पॉजिटिव केस पहुंच गए हैं। हरिद्वार में 349 इलाके सील हैं और यहां 4 लोगों की मौत हो चुकी है।
उधम सिंह नगर में आंकड़े 1533 पहुंच चुके हैं। यहां 28 इलाके सील हैं और अब तक 9 लोगों की मौत हो चुकी है।
नैनीताल जिले में भी हर दिन कोरोना केसों के आंकड़ों में तेजी से वृद्धि हो रही है। नैनीताल में अबतक 1406 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई है जिसके बाद जिला प्रशासन में कोहराम मचा हुआ है। नैनीताल में 23 लोगों की मौत हो चुकी है और यहां 9 इलाके सील हैं।