उत्तराखंड: 9 जिलों के 402 इलाकों में कम्पलीट लॉकडाउन, घरों में ही रहेंगे लोग..सभी जगहें सील

कोरोना संक्रमण रोकथाम के लिए 9 जिलों के 402 इलाके सील किए गए हैं। प्रदेश में सबसे ज्यादा कंटेनमेंट जोन हरिद्वार जिले में हैं, यहां 349 इलाके सील हैं।
Advertisement 90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
Coronavirus in uttarakhand: 402 Containment Zone of Coronavirus in Uttarakhand
Image: 402 Containment Zone of Coronavirus in Uttarakhand

हरिद्वार: अनलॉक-3 में राज्य सरकार ने रियायतों का दायरा बढ़ाया है। लेकिन प्रदेश के 9 जिलों के चार सौ से ज्यादा इलाकों में फिलहाल किसी तरह की राहत नहीं मिलेगी। कोरोना संक्रमण रोकथाम के लिए इन इलाकों को कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। यहां बाजार नहीं खुलेंगे। दफ्तर भी बंद रहेंगे। जरूरी सामान की आपूर्ति प्रशासन की तरफ से कराई जा रही है। अनलॉक-3 में शासन ने लॉकडाउन का दायरा कंटेनमेंट जोन तक सीमित कर दिया है। इस वक्त प्रदेश के 9 जिलों में 402 कंटेनमेंट जोन हैं
हरिद्वार जिले में 349 इलाके सील
यहां रुड़की में 133 इलाके सील हैं। जिनमें अलावलपुर, सलीमपुर, मीठा कुआं मोहल्ला, डंडेरा, आईआरआई कॉलोनी का वार्ड नंबर 15, मयूर गौरव गोयल वाली गली और खानपुर जैसे इलाके शामिल हैं। भगवानपुर में 18 इलाके सील हैं। जिनमें अलावलपुर, शहीदवाला, ग्राम नोकरा ग्रांट, दरियापुर, ग्राम माहेश्वरी, ग्राम टांडा हसनगढ़, बहादरपुर, धारियापुर और हसनपुर जैसे इलाके शामिल हैं।

यह भी पढ़ें - रुद्रप्रयाग DM वंदना का अच्छा फैसला, केदारनाथ आने वाले हर यात्री की होगी कोरोना जांच
लक्सर में सेठपुर, सिमली, ग्राम भुरनी और जसपुर समेत 9 इलाके सील हैं।
हरिद्वार शहर में 189 इलाके सील
यहां मोहल्ला चकलान, ग्राम दादूपुर, ग्राम शिवदासपुर, सुमन नगर, बीएचईएल सेक्टर-2, वार्ड नंबर-25 कनखल, मोहल्ला लोहामंडी, चौहान मोहल्ला, वर्मा भवन, तारा अपार्टमेंट, गंगानगरी, ग्राम अन्नेकी, बालाजीपुरम, ग्राम जमालपुर, ग्राम गढ़ परगना, त्रिलोक नगर और भगवतीपुरम कॉलोनी जैसे इलाके सील हैं। हरिद्वार में ज्वालापुर, कनखल, ग्राम बड़ापुर, तिबड़ी, बादशाहपुर और शिवालिक नगर के कई क्षेत्र कंटेनमेंट जोन की लिस्ट में हैं।
राजधानी देहरादून में 7 कंटेनमेंट जोन
ऋषिकेश में ग्राम प्रतीत नगर और गैरोला नगर सील हैं। विकासनगर में दिनकर विहार, वार्ड नंबर 8, निगम रोड और सुपरमैक्स लैबोरेट्री वाला एरिया सील है। सदर इलाके में दीपलोक कॉलोनी सील है।

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: 4 जिलों में बुरा हाल..6500 लोग कोरोना पॉजिटिव, 99 मौत..396 इलाके सील
ऊधमसिंहनगर जिले में 28 कंटेनमेंट जोन
खटीमा में बाल्मिकी बस्ती, आदर्श कॉलोनी, नौसार पटिया क्षेत्र और ग्राम तिगाड़ी सील हैं। रुद्रपुर में आदर्श कॉलोनी, संजय नगर, फूलसुंगा, जफरपुर और पहाड़गंज समेत 14 इलाके सील हैं। किच्छा में देवरिया का वार्ड नंबर 1 और सुनाहरी का वार्ड नंबर-12 सील है। सितारगंज में 7 इलाके कंटेनमेंट जोन में हैं। काशीपुर में वैशाली कॉलोनी कंटेनमेंट जोन है।
उत्तरकाशी के भटवाड़ी में बड़कोट के दो इलाके सील किए गए हैं। यहां मोरी में नैटवाड़ इलाका सील है।
चंपावत जिले के टनकपुर में लाल इमली पड़ाव का वार्ड नंबर-07 और ग्राम मनिहरगोठ समेत 4 इलाके सील हैं।
बागेश्वर जिले के एक इलाके को भी कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। यहां बैजनाथ क्षेत्र की अल्मिया बिल्डिंग को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है।
टिहरी के नरेंद्रनगर में मुनिकीरेती का मोहल्ला शीशमझाड़ी सील है।
अल्मोड़ा में मौलेखाल बाजार को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है।
नैनीताल के हल्द्वानी में मल्ला गोरखपुर, सिंचाई कॉलोनी, कैनाल कॉलोनी, जगन्नाथ कॉलोनी और पंचसील कॉलोनी समेत 9 इलाके कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। यहां प्रशासन के अगले आदेश तक पाबंदियां लागू रहेंगी।